Akhil Bhartiya Kshatriya Swarnkar Vikas Manch-Journey from 2021-2025
सभी पाठक जनो को बहुत बहुत साधुवाद,
यदि आप ब्लॉग पोस्ट पढ़ रहे है तो सबसे पहले हमारा अभिवादन स्वीकार करे।
समाज का अंग होने के कारण स्वाभाविक है जो सामाजिक समस्याएं है उनके लिए कुछ कार्य किया जाए, मेरे मन में सबसे पहले यह प्र्श्न आया कि जब आज सभी लोग छोटी बड़ी बातो को जानने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते है तो स्वाभाविक है सभी समाज के लोग भी कुछ न कुछ सर्च जरूर करते होंगे। मैंने भी सर्च करके देखा लेकिन कुछ उपयोगी वेबसाइट नहीं दिखाई दी। अल्ल जैसी जानकारी तो विल्कुल भी नहीं थी।
कुछ सामाजिक संघठनो के समय भी दिया पर अपनापन महसूस नहीं हुआ और इसने ही मुझे जाग्रत किया कि क्षत्रिय स्वर्णकारों के लिए एक वेबसाइट होना जरूरी है। 2021 में इस आईडिया का जन्म हुआ और मैंने अपने बिजी समय में से कुछ समय निकालकर सबसे पहले abksvm.in वेबसाइट बनायीं और मंच का नाम दिया "अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विवाह मंच" और फेसबुक पर प्रमोशन के लिए सभी स्टेट के पेज बनाये और लोगो तो अपनी बात पहुचायी। दिसंबर 2023 तक मंच की सदस्यता पूर्ण रूप से निशुल्क राखी गयी।
31-12-2023 के बाद मंच की सर्विसेस को लेने के लिए मेम्बरशिप को paid कर दिया गया। अभी एनुअल मेंबर शिप 500 और लाइफटाइम मेम्बरशिप 5000 रुपये बताई गयी। लाइफटाइम का मतलब वेबसाइट पर स्पष्ट तरीके से बताया गया कि जब तक मंच का सामर्थ्य है और मंच जीवित है वही तक की मेम्बरशिप है। फण्ड क्राइसिस यदि आती है तो मंच की सेवाएं बंद भी की जा सकती है।
2024 में मंच का नाम बदलकर अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विकास मंच कर दिया गया है जो क्षत्रिय स्वर्णकारों के सभी वर्गों के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
2024 में ही नयी वेबसाइट kshatriyaswarnkar.com को चालू कर दिया गया और old वेबसाइट को बंद कर दिया गया।
2024 में मंच ने सभी स्वर्णकारों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद् के महा सचिव से भी लगातार मीटिंग करके सामूहिक प्रयास के साथ कुछ वेहतर करने का प्रयास किया है।
समाज से बाहर निकलकर संपूर्ण भारतीय समाज के लिए सामाजिक स्तर पर कुछ योजनाए चलाने के लिए मैंने विकास पथ (NGO) के साथ काम करने का निर्णय लिया है। माननीय अध्यक्ष श्री हंस राज सोनी के साथ मिलकर सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया।
मंच को आज तक के रूप में पहुंचाने में श्री त्रिलोकीनाथ जी ने बहुत सहयोग किया है मै उनका आभार तहे दिल दे करता हूँ। उन्होंने ही श्री हंस राज जी और श्री कृष्ण वर्मा जी से मिलवाया। श्री कृष्ण वर्मा जी के साथ मंच की मैगज़ीन लाने का कार्य चल रहा है
मंच पर इन्वेस्टमेंट का बड़ा हिस्सा वेबसाइट डेवलपमेंट, डोमेन एंड होस्टिंग रिन्यूअल को ही जाता है, कम से कम इतना सहयोग मंच के मेम्बरशिप फीस के साथ मिलता जा रहा है। 2025 से फेसबुक प्रमोशन को भी बंद कर दिया गया है। अब केवल वेबसाइट के माध्यम से मंच के लोगो से संवाद करने का निर्णय लिया गया है।
मंच एक स्ववित्त पोषित संस्था है और कभी किसी से डोनेशन डिमांड नहीं करती। मंच श्री मतीदीप्ती सोलंकी जी के एन्टेर्प्रेनुएरशिप में चल रही है। 3000 लाइफ टाइम मेंबर बनने के उपरांत इसको सेक्शन 8 NGO बनाने का निर्णय भी मंच ले चुका है।
आज दिनांक 07-12-2025 से मंच एक निर्णय और ले रहा है कि मंच संचालक की बात समाज के लोगो तक ब्लॉग के माध्यम से लोगो तक पहुंचाया जाय।
मंच की 2021 से 2025 तक की यात्रा का विवरण आज मै सार्वजनिक कर रहा हूँ।
Manch Sanchalak
Gopal Solanki
Comments
Post a Comment