Posts

Showing posts from December, 2025

About ALAL or अल्ल in Kshatriya Swarnkar Community

अल्ल क्षत्रिय स्वर्णकार परिवारों में क्यों जरूरी है इस पर पहले की मैगजीन्स में बहुत कुछ लिखा जा चुका है जिसको अध्ययन करके संक्षिप्त में यह बता सकते है कि अल्ल आपके एक घर होने की पहिचान है। मैंने वेबसाइट में ALAL  जब उसे किया तो उसको मैंने इंग्लिश मीनिंग के एक्रोनिम के साथ इस्तेमाल किया।  एक ही अल्ल में विवाह न होने की परंपरा कितनी वैज्ञानिक है कि हमारे समाज में हमारे पूर्वजो ने यह भी ध्यान रखा है कि भविष्य में भी किसी भी घर में आपस में भाई और बहिन में आपस में सम्बन्ध न हो सके और परिवार आनुवंशिक बीमारियों से बचा रहे।  आज के वैज्ञानिक युग में भी यह कितना फिट है इसका अंदाजा सभी लगा सकते है।  फुल फॉर्म ऑफ़ ALAL = ( A ncestral L ineage A llelic L ink)  यह बिलकुल फिट हो रहा है और अल्ल की मूल भावना के अनुरूप है।  मंच के सदस्यों की जानकारी के लिए प्रेषित। 

Akhil Bhartiya Kshatriya Swarnkar Vikas Manch-Journey from 2021-2025

 सभी पाठक जनो को बहुत बहुत साधुवाद, यदि आप ब्लॉग पोस्ट पढ़ रहे है तो सबसे पहले हमारा अभिवादन स्वीकार करे।  समाज का अंग होने के कारण स्वाभाविक है जो सामाजिक समस्याएं है उनके लिए कुछ कार्य किया जाए, मेरे मन में सबसे पहले यह प्र्श्न आया कि जब आज सभी लोग छोटी बड़ी बातो को जानने के लिए गूगल का इस्तेमाल करते है तो स्वाभाविक है सभी समाज के लोग भी कुछ न कुछ सर्च जरूर करते होंगे। मैंने भी सर्च करके देखा लेकिन कुछ उपयोगी वेबसाइट नहीं दिखाई दी। अल्ल जैसी जानकारी तो विल्कुल भी नहीं थी।  कुछ सामाजिक संघठनो के समय भी दिया पर अपनापन महसूस नहीं हुआ और इसने ही मुझे जाग्रत किया कि क्षत्रिय स्वर्णकारों के लिए एक वेबसाइट होना जरूरी है। 2021 में इस आईडिया का जन्म हुआ और मैंने अपने बिजी समय में से कुछ समय निकालकर सबसे पहले abksvm.in वेबसाइट बनायीं और मंच का नाम दिया "अखिल भारतीय क्षत्रिय स्वर्णकार विवाह मंच" और फेसबुक पर प्रमोशन के लिए सभी स्टेट के पेज बनाये और लोगो तो अपनी बात पहुचायी। दिसंबर 2023 तक मंच की सदस्यता पूर्ण रूप से निशुल्क राखी गयी।  31-12-2023 के बाद मंच की सर्विसेस को लेने क...