About ALAL or अल्ल in Kshatriya Swarnkar Community
अल्ल क्षत्रिय स्वर्णकार परिवारों में क्यों जरूरी है इस पर पहले की मैगजीन्स में बहुत कुछ लिखा जा चुका है जिसको अध्ययन करके संक्षिप्त में यह बता सकते है कि अल्ल आपके एक घर होने की पहिचान है। मैंने वेबसाइट में ALAL जब उसे किया तो उसको मैंने इंग्लिश मीनिंग के एक्रोनिम के साथ इस्तेमाल किया।
एक ही अल्ल में विवाह न होने की परंपरा कितनी वैज्ञानिक है कि हमारे समाज में हमारे पूर्वजो ने यह भी ध्यान रखा है कि भविष्य में भी किसी भी घर में आपस में भाई और बहिन में आपस में सम्बन्ध न हो सके और परिवार आनुवंशिक बीमारियों से बचा रहे।
आज के वैज्ञानिक युग में भी यह कितना फिट है इसका अंदाजा सभी लगा सकते है।
फुल फॉर्म ऑफ़ ALAL = (Ancestral Lineage Allelic Link)
यह बिलकुल फिट हो रहा है और अल्ल की मूल भावना के अनुरूप है।
मंच के सदस्यों की जानकारी के लिए प्रेषित।
Comments
Post a Comment